फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वां वेतन आयोगः महंगाई भत्ते के साथ बदलेगा HRA, छोटे कर्मचारियों को फिक्स अलाउंस

Wed, 28 Jun 2017 07:50 PM IST
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतनमान आयोग के भत्तों की सिफारिशों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी देने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पे-कमीशन के जो सुझाव कर्मचारियों के पक्ष में थे उन्हें स्वीकार कर लिया गया है और साथ ही कुछ सुधार भी किए गए हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि एचआरए के तीनों कैटेगरी के लिए पे कमीशन ने 24, 16 और 8 फीसदो बढाने की घोषणा की थी लेकिन इसमें सुधार किया है। जो कि महंगाई भत्ते के आधार पर बदलेगा।
जब डीए 25 प्रतिशत पर पहुंचेगा तब डीए 27, 18 और 9 प्रतिशत हो जाएगा। डीए के 50 प्रतिशत पर पहुंचने पर HRA बढ़कर बेसिक पे का 30, 20 और 10 प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन


निचले दर्जे के कर्मचारियों के लिए एक न्यूनतम भत्ता निर्धारित किया गया है। जेटली ने बताया कि इस फैसले से सरकार पर चालू वित्त वर्ष में 30 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नए भत्ते और पेंशन 1 जुलाई 2017 से लागू होगी।  केंद्रीय कैबिनेट ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों की 34 अनुशंसाओं को मंजूरी दे दी है। #WATCH: Union Minister Arun Jaitley addresses press conference after Union Cabinet meeting https://t.co/x8xFiAUS0X — ANI (@ANI_news) June 28, 2017
सेना के जवानों को भी तोहफा
सेना के जवानों के लिए भी भत्तों में इजाफे को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई है। सियाचिन एलाउंस के लिए 7th पे-कमीशन ने 31,500 रुपये के भत्ते की घोषणा की थी जिसे बढ़ाकर 42,500 रुपये कर दिया गया है। वहीं लेवल 9 से निचली जगहों पर दिए जाने वाले भत्ते को 21 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया गया है। पीस एरिया में जवानों को राशन मनी एलाउंस कैश के रूप में दिया जाएगा। 

इसके अलावा पेंशनर्स को प्रति माह मिलने वाले अलाउंस 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।  कैबिनेट ने नेशनल हाईवे -2 चकरी से इलाहाबाद को 6 लेन बनाने की भी मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें