फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: गठबंधन से कांग्रेस-सपा को चुनावी फायदा नहीं होगा

Mon, 26 Dec 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रमुख पार्टियों ने कमर कस ली हैं और पार्टियों के गठबंधन की खबरें भी सामने आ रही हैं। शनिवार को सपा के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह के साथ इस मुद्दे पर बैठक भी की। माना जा रहा है कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्पाटी, कांग्रेस और रालोद से गठबंधन कर सकती है। हालांकि अभी तक किसी बड़े नेता ने इस बारे में साफ प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन


यूपी की सियासी उठापठक को देखते हुए अमर उजाला पोल में पाठकों से सवाल पूछा गया कि क्या गठबंधन करने से कांग्रेस और सपा को चुनावी फायदा होगा?

इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं दीं। कुल 9,375 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 53.54 फीसदी (5019) पाठकों ने कहा कि कांग्रेस और सपा को गठबंधन करने से चुनावी फायदा नहीं होगा।

43.21 फीसदी (4051) पाठकों ने कहा कि दोनों पार्टियों के साथ आने से उन्हें फायदा होगा। 3.25 फीसदी (305) पाठकों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें