रविवार (31 दिसंबर) को आखिरकार साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में एंट्री करने का ऐलान कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वे तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव में की सभी 234 सीटों पर अपनी पार्टी के साथ चुनाव लड़ेंगे।
अपने बयान में उन्होंने कहा था कि वह अपना कर्तव्य निभाना चाहते हैं। वह कायर नहीं है और वह पीछे नहीं हटेंगे और राजनीति में आ रहे हैं। रजनीकांत ने यह साफ किया था कि वह लोकल चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि अभी उनके पास समय नहीं बचा है।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या राजनीति में आने के बाद रजनीकांत तमिलनाडु में सरकार बना पाएंगे?'
पोल के जवाब में हमें कुल 7,844 वोट मिले। इनमें 59.4 फीसदी (4659 वोट) पाठकों ने माना कि राजनीति में आने के बाद रजनीकांत तमिलनाडु में सरकार बनाएंगे, जबकि 33.78 फीसदी (2650 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि रजनीकांत तमिलनाडु में सरकार नहीं बना पाएंगे। वहीं 6.82 फीसदी (535 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।