फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: भाजपा में बढ़ रही अनुशासनहीनता

Sat, 28 Jan 2017 09:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावों से पहले टिकट बंटवारे को लेकर शायद ही कोई राजनीतिक दल अपने ही कार्यकर्ताओं के विरोध से बचा हो, लेकिन यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के साथ शुक्रवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जो हुआ, उसे अनुशासनहीनता कहा जा रहा है। इसी के साथ यह सवाल भी मौंजू हो गया है कि क्या अन्य पार्टियों की तरह भाजपा में भी अनुशासनहीनता बढ़ती जा रही है?
विज्ञापन


अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के द्वारा इस सवाल पर पाठकों की प्रतिक्रिया जाननी चाही। सबसे ज्यादा 73.9 फीसदी (5640) पाठकों ने कहा कि भाजपा में अनुशानहीनता बढ़ती जा रही है। 24.33 फीसदी (1857) पाठकों ने कहा कि इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। वहीं, 1.77 फीसदी (135) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 7,632 पाठकों ने हिस्सा लिया।

बता दें कि यूपी चुनाव के टिकट बंटवारे के बाद पूर्वांचल में हो रहे भारी विरोध को शांत करने के उद्देश्य से केशव प्रसाद मौर्य बनारस पहुंचे थे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी थे। पार्टी कार्यकर्ताओं दोनों प्रमुख नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे और टिकटों के वितरण में सुधार करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें