फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः 58 फीसदी पाठकों की राय आडवाणी राष्ट्रपति पद के लिए योग्य उम्मीदवार

Wed, 14 Jun 2017 08:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां तेज हो गई है।  राष्ट्रपति पद पर बीजेपी सभी पार्टियों के साथ तालमेल बैठाकर आम सहमति बनाने का भी प्रयास कर रही है। उधर, बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बीजेपी को वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बीजेपी में शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर से हाई कमान के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाते हुए राष्ट्रपति पद पर बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम आगे बढ़ाया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आडवाणी जी जैसे योग्य देश के राष्ट्रपति पद के लिए बीजेपी के पास कोई भी उम्मीदवार नहीं है। हालांकि, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भी हुई, जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वैंकेया नायडू ने इस मसले पर पीएम मोदी से बात की।

इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप लालकृष्‍ण आडवाणी को राष्ट्रपति पद के लिए मुफीद उम्‍मीदवार मानते हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 20,486 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 58.22 फीसदी यानि 11,927 पाठकों का मानना है कि लालकृष्‍ण आडवाणी राष्ट्रपति पद के लिए सबसे मुफीद उम्‍मीदवार हैं। 38.53 फीसदी यानि 7,893 पाठकों ने माना लालकृष्‍ण आडवाणी राष्ट्रपति पद के लिए योग्य उम्‍मीदवार नहीं हैं। वहीं, 3.25 फीसदी यानि 666 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें