बरसाने की नगरी मथुरा में अमर उजाला मना रहा है बसंतोत्सव। मौसम में बदलाव के अवसर और वसंत ऋतु के आगमन का जश्न एक भव्य आयोजन कार्यक्रम के जरिए मनाया जाएगा। आगामी 18 मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन होटल मुकुंद बिहार में होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर गीत संगीत, कविता, स्टैंडअप कॉमेडी सहित कई धमाकेदार प्रस्तुतियां होंगी जिसके गवाह बनेंगे शहर के लोग। जश्न की इस शाम में कवि अशोक चक्रधर, स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल, गायक मामे खान और दीपक गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।