पुरस्कार हासिल करने वालों में सुकेश यादव, शिशिर कुमार, सर्विल सिंह, पीके भारती, नीरज राजहंस, शुभम यादव, शिव कुमार गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, नीरज राजहंस, वैभव शर्मा, रंजीत सिंह, गौरांग यादव, कवि राज, सिंह कुशाग्र दास, इंजीनियर शिवेंद्र प्रताप सिंह, अतुल कुमार जैन, सुनीता सिंह और वत्सला गुप्ता शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की शैक्षणिक, धार्मिक व आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने की पहल अमर उजाला ने की है। इसके तहत शिक्षा जगत की नामचीन हस्तियों को अमर उजाला शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसका आयोजन मंगलवार से सिंगापुर के होटल ऑर्चर्ड में शुरू हो रहा है। 15 से 18 अक्तूबर तक चलने वाले तीन दिवसीय इस पुरस्कार समारोह की बतौर ‘पावर्ड बाय’ उत्तर प्रदेश सरकार प्रायोजक है। सम्मान समारोह में आगामी जनवरी व फरवरी में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना व अदृश्य सरस्वती के संगम पर लगने जा रहे महाकुंभ की झलक भी दिखेगी। इस दौरान प्रतिभागियों को सिंगापुर के अलग-अलग इलाकों की सैर कराई जाएगी। वहीं, प्रदेश की धार्मिक व आध्यात्मिक खूबियों पर रोशनी डालती फिल्में भी दिखाई जाएंगी। तीन दिवसीय इस आयोजन का मकसद उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत से देश-दुनिया को अवगत कराना है।
इनका होगा सम्मान