फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार को भाजपा ने बताया सबसे भ्रष्ट, उद्धव एक्सीडेंटल सीएम

Sun, 28 Nov 2021 10:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

उधर, स्पाइन सर्जरी के बाद मुंबई के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे सीएम उद्धव ठाकरे ने अपनी सरकार को जनता की सरकार बताया है। 
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने रविवार को महाराष्ट्र की शिवसेना नीत महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने आरोप लगाया कि एमवीए सरकार सबसे भ्रष्ट, अवसरवादी, जन विरोधी और महाराष्ट्र की अब तक सबसे बेकार सरकार है। उद्धव ठाकरे इसके एक्सीडेंटल व अब्सेंटी सीएम हैं। जावड़ेकर ने ठाकरे सरकार के दो वर्ष होने के मौके पर यह आरोप लगाया।

विज्ञापन


दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने शिवसेना व राकांपा नेताओं पर कथित भ्रष्टाचार के कई मामलों का जिक्र किया। जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि एमवीए सरकार ने बीते दो सालों में राजनीतिकरण का आपराधिकरण किया। उन्होंने कहा कि एमवीए सरकार के दो साल के कार्यकाल का कोई ऐसा काम नहीं है, जिसकी तारीफ की जा सके। यह जनविरोधी और अनुपयोगी सरकार है। 

सीएम ठाकरे पर बरसते हुए जावड़ेकर ने कहा कि 2019 के चुनाव में महाराष्ट्र के लोगों ने शिवसेना-भाजपा को जनादेश दिया था, लेकिन शिवसेना प्रमुख ने सीएम बनने के लिए अपने विरोधी राकांपा व कांग्रेस से हाथ मिला लिया। वह राज्य की सबसे भ्रष्ट सरकार के सीएम हैं। 
विज्ञापन


'महा वसूली अघाड़ी सरकार', जावड़ेकर ने दिया नया नाम
वरिष्ठ भाजपा नेता जावड़ेकर ने लोग महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार को 'महा वसूली अघाड़ी सरकार' कहते हैं, लेकिन मैं इसे नया नाम 'महा विश्वासघाती अघाड़ी सरकार' करार देता हूं। 

ठाकरे बोले-दो साल के कार्यकाल में कोरोना संकट को अवसर में बदला
उधर, मुंबई में बयान जारी कर सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार के दो साल के कार्यकाल का ज्यादातर समय कोविड-19 प्रबंधन में बीता। महाविकास अघाड़ी सरकार ने इस संकट को सफलतापूर्वक अवसर में बदला। 

ठाकरे की हुई स्पाइन सर्जरी
सत्ता में दो साल पूरे होने के मौके पर अस्पताल से जारी बयान में 61 वर्षीय ठाकरे ने कहा कि यह जनता की सरकार है। ठाकरे रीढ़ की सर्जरी के बाद एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने अपनी सरकार को उसके सभी प्रयासों में समर्थन देने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें