फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सभी कर्मी अब 60 साल में होंगे सेवानिवृत्त

Tue, 20 Aug 2019 06:19 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के सभी कर्मी अब एक समान उम्र 60 साल में सेवानिवृत्त होंगे। यह जानकारी सोमवार को जारी एक सरकारी आदेश में दी गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सभी कर्मी अब 60 साल की उम्र में अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे। 
विज्ञापन


अभी तक चुनिंदा रैंक के अधिकारी 57 साल की उम्र में ही सेवानिवृत्त हो जाते थे। सरकार ने यह कदम दिल्ली हाईकोर्ट के जनवरी के आदेश के मद्देनजर उठाया है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में इन चार बलों में कर्मियों की सेवानिवृत्त की उम्र अलग-अलग होने को भेदभावपूर्ण और असांविधानिक करार दिया था। 

कोर्ट ने कहा था कि यह सशस्त्र बलों में दो वर्ग तैयार करता है। सेवानिवृत्त में अलग-अलग उम्र के खिलाफ कुछ अधिकारियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मंत्रालय ने सभी बलों को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने और नियमों में संशोधन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश और गृह मंत्रालय के निर्देश के बीच सेवानिवृत्त कर्मियों को दो विकल्प

गृह मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि जो अधिकारी या कर्मी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और मंत्रालय के निर्देश के बीच 57 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हुए हैं, उन लोगों को दो विकल्प दिए जाएंगे। या तो वे सभी पेंशन लाभ लौटाकर वापस सेवा में शामिल हों या फिर तुरंत 60 साल की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त पर मिलने वाले पेंशन लाभ को हासिल करें। 

अभी यह है सेवानिवृत्ति की उम्र 

मौजूदा नीति के मुताबिक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सभी कर्मी 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं, जबकि सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में कांस्टेबल से लेकर कमांडेंट रैंक के कर्मी 57 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं। हालांकि इन चारों बलों में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) से लेकर डायरेक्टर जनरल (डीजी) तक के अधिकारी 60 साल में सेवानिवृत्त होते हैं। 

8 लाख 81 हजार से ज्यादा कर्मी हैं सीएपीएफ में

सीआरपीएफ सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल 
सीआरपीएफ    3,13,678
बीएसएफ       2,57,363
आईटीबीपी      90000
एसएसबी        76,337
सीआईएसएफ    1,44,418

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें