फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को 'वार्षिक मूल्याकंन रिपोर्ट' जमा कराने के लिए मिली छूट

Thu, 23 Jul 2020 06:14 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीओपीटी के अनुसार, अधिकारियों को अपनी मेडिकल रिपोर्ट बाद में भेजनी होगी। इसके लिए वार्षिक चिकित्सा जांच कराने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। अब यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2020 तक भेजनी होगी...
विज्ञापन
दफ्तर में काम करता एक सरकारी कर्मचारी। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने कोविड-19 के चलते अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को उनकी 'वार्षिक मूल्यांकन प्रदर्शन रिपोर्ट' जमा कराने के लिए समयावधि की छूट दी गई है। अब इन्हें 2019-20 की रिपोर्ट 31 अगस्त तक जमा करानी होगी। हालांकि कोरोना के चलते पहले इसकी अवधि 30 जून 2020 तक बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन


रिपोर्टिंग अधिकारी को अब यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2020 तक समीक्षा अधिकारी के पास भेजनी होगी। इसके बाद समीक्षा अधिकारी फाइनल रिपोर्ट तैयार कर उसे 15 नवंबर 2020 तक संबंधित अथॉरिटी को भेजेंगे। इस रिपोर्ट के साथ संबंधित अधिकारी की मेडिकल जांच रिपोर्ट भी रहती है, लेकिन इस बार कोविड-19 की वजह से स्वास्थ्य विभाग पर पहले से ही अधिक जिम्मेदारी है और अधिकारियों को अपनी जांच कराने में भी जोखिम हो सकता है, इसलिए 'वार्षिक मूल्यांकन प्रदर्शन रिपोर्ट' के साथ मेडिकल रिपोर्ट का लिंक हटा दिया गया है।
 

डीओपीटी के अनुसार, अधिकारियों को अपनी मेडिकल रिपोर्ट बाद में भेजनी होगी। इसके लिए वार्षिक चिकित्सा जांच कराने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। अब यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2020 तक भेजनी होगी।

विज्ञापन


खास बात है कि 31 दिसंबर 2020 के बाद किसी भी अधिकारी की 'वार्षिक मूल्यांकन प्रदर्शन रिपोर्ट' और मेडिकल रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। बता दें कि अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को अपनी 'वार्षिक मूल्याकंन प्रदर्शन रिपोर्ट' और मेडिकल जांच रिपोर्ट 31 मई तक भेजने के लिए कहा गया था।

लिहाजा, उस वक्त देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था तो उसके मद्देनजर यह तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद भी जब कोरोना संक्रमण कम नहीं हुआ तो एक बार फिर वह तिथि 31 अगस्त 2020 तक बढ़ा दी गई है।
 

रिपोर्टिंग अधिकारी को यह रिपोर्ट 31 जुलाई तक जमा करानी थी, लेकिन उसे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया था। अब वह तारीख 30 सितंबर कर दी गई है। समीक्षा अधिकारी के लिए अंतिम तिथि जो कि पहले 15 अक्तूबर थी, अब वह 15 नवंबर 2020 कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें