अलपन बंदोपाध्याय पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव होंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि बंदोपाध्याय अभी राज्य के गृह सचिव हैं। वह एक अक्तूबर से नया पदभार संभालेंगे। वह राजीव सिन्हा की जगह लेंगे, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि सिन्हा को पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा उन्होंने नौकरशाही में कई और बदलाव की घोषणा की की। मौजूदा वित्त सचिव एचके द्विवेदी अब गृह सचिव का कार्यभार संभालेंगे। मनोज पंत नए वित्त सचिव होंगे। सभी एक अक्तूबर से पदभार संभालेंगे। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।