फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले का आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार

Mon, 26 Nov 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले का आरोपी मोहम्मद फारूक शेख गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद फारूक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वह पिछले 16 साल से फरार चल रहा था। वह इस दौरान दुबई में रह रहा था और आज अपने रिश्तेदारों से मिलने अहमदाबाद एयरपोर्ट आया हुआ था, जहां उसे क्राइम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।  

विज्ञापन

 



उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर, 2002 को गुजरात के गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर परिसर में स्वचालित हथियारों और ग्रेनेड से लैस आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था। इस हमले में 32 श्रद्धालु मारे गए थे। इसके अलावा तीन कमांडो और एक कांस्टेबल शहीद हुए थे।

पोटा अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन को मौत की सजा और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के इस फैसले पर मुहर लगाई थी लेकिन मई, 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी दोषियों को आरोपमुक्त करते हुए बरी कर दिया। इस मामले की जांच करने वाली एजेंसी को लापरवाही बरतने के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए शीर्ष अदालत ने कहा था कि आरोपियों को दोषी साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। अभियोजकों ने दावा किया था कि आरोपियों में से कुछ के जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए ताइबा जैसे आतंकी संगठनों से संबंध थे, लेकिन इसे वे अदालत में प्रमाणित नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें