चुनावी रैली को संबोधित करते अखिलेश
- फोटो : ANI
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब बीजेपी की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। गुरुवार को मुजफ्फरनगर के खतौली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर कई वार किए।
आम बजट पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के किसी भी बजट से अच्छे दिन नहीं आए। नोटबंदी के बाद बैंक की कतारों में कई लोगों की मौत हो गई, लेकिन देश को कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कालेधन के मामले में सबसे ज्यादा चालू बीजेपी वाले हैं। अखिलेश ने कहा कि पैसा काला या सफेद नहीं होता, बल्कि उसका लेन-देन में काला और सफेद होता है।
पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि पीएम गुजरात से पलायन कर के यूपी आए और यहां से दिल्ली चले गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी बताएं कि उसने किसानों के लिए क्या किया।
None of their budgets got people 'achhe din'? Can't see any: Uttar Pradesh CM Akhilesh Yadav #UPpolls2017 pic.twitter.com/KsxRBbeNSz— ANI UP (@ANINewsUP) February 2, 2017
Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav at an election rally in Khatauli, Muzaffarnagar #UPPolls pic.twitter.com/O57h24uRKj— ANI UP (@ANINewsUP) February 2, 2017