फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: अकबरुद्दीन ओवैसी के औरंगजेब के मकबरे के दौरे से उठा सियासी विवाद, शरद पवार ने भी उठाए सवाल 

Sat, 14 May 2022 09:08 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़-मुंबई

सार

पवार ने कहा, ये लोग महाराष्ट्र और भारत का इतिहास जानते हैं। औरंगजेब ने अपने दौर में जो किया वह भी सबको पता है।
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के औरंगाबाद में औरंगजेब के मकबरे का दौरा करने के कुछ दिनों बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को आश्चर्य जताया कि क्या इस तरह के कृत्य का उद्देश्य महाराष्ट्र में एक नया विवाद पैदा करना है जहां शांति कायम है। ओवैसी के गुरुवार को औरंगजेब के मकबरे की यात्रा ने राज्य में विवाद पैदा कर दिया है और शिवसेना और मनसे ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विज्ञापन


पवार बोले, औरंगजेब ने अपने दौर में जो किया वह सबको पता है 
पवार ने घटना के बारे में पूछे जाने पर नांदेड़ में संवाददाताओं से कहा, ये लोग महाराष्ट्र और भारत का इतिहास जानते हैं। औरंगजेब ने अपने दौर में जो किया वह भी सबको पता है। महाराष्ट्र के बाहर से किसी के लिए राज्य में आना और एक नया मुद्दा बनाना सही नहीं है। यह एक नया विवाद पैदा करने के लिए किया जा रहा है जो राज्य में शांति से काम कर रहा है। आगामी राज्यसभा चुनावों पर राकांपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी और सहयोगी शिवसेना के पास सांसद चुनने के लिए आवश्यक संख्या से अधिक संख्या है। इस अतिरिक्त ताकत का इस्तेमाल तीसरे सहयोगी कांग्रेस की कमी की स्थिति में मदद के लिए किया जा सकता है।

महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होंगे। हमारे (राकांपा) के पास एक उम्मीदवार को निर्वाचित कराने के लिए आवश्यक से 10 या अधिक वोट हैं। शिवसेना के पास भी सरप्लस वोट हैं, तो इसमें भी कोई दिक्कत नहीं है। हमारी सहयोगी कांग्रेस के भी नंबर हैं। अगर (कांग्रेस के सामने) कोई कमी है तो हमारे लोग उनकी मदद करेंगे। पवार ने यह भी कहा कि महाविकास अघाड़ी के घटक अगले 10-15 दिनों में गठबंधन करने के बारे में सोच सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद गठबंधन के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ठीक से चल रही है और वह इसके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी, पवार ने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल के पूरा होने के बाद भी एक और पांच साल के लिए जनादेश प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। 

सहकारी बैंकों के प्रति आरबीआई का रुख अनुकूल नहीं: पवार
शरद पवार ने कहा कि रिजर्व बैंक का दृष्टिकोण शहरी सहकारी बैंकों के प्रति अनुकूल नहीं है जो आम लोगों की जरूरतों को पूरा करते हैं। पवार ने कहा कि आम लोग सहकारी बैंकों पर भरोसा करते हैं और उनकी इन बैंकों तक पहुंच है। लेकिन रिजर्व बैंक के पास सहकारी बैंकों के अनुकूल दृष्टिकोण नहीं है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड और जालना तथा पश्चिमी महाराष्ट्र के जिलों में अतिरिक्त गन्ना उत्पादन हुआ है। पवार ने कहा कि केंद्र को ईंधन की कीमतों में कटौती की मांग पर विचार करना चाहिए क्योंकि महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा कर चुकाने वाला राज्य है।

राकांपा कार्यकर्ताओं ने मुझ पर हमला किया: भाजपा नेता
इस बीच भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेता विनायक अंबेकर ने पुणे पुलिस से शिकायत की है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं ने उनके साथ यहां उनके कार्यालय में मारपीट की। उन्होंने कहा कि वह कर कंसल्टेंट हैं और उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी जिसे लेकर पार्टी सांसद गिरीश बापट ने उन्हें माफी मांगने को कहा था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज मुझे किसी ने फोन किया और कहा कि उसे कर के संबंध में परामर्श लेना है। यह व्यक्ति 20 लोगों को लेकर मेरे कार्यालय में आया और मुझे एक थप्पड़ मारा, मेरा चश्मा टूट गया। मैंने पुलिस में शिकायत की है और चाहता हूं कि मामला दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें