फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कैबिनेट बैठक से जल्द जाने पर अजित पवार ने दी सफाई; चुनाव से पहले एनसीपी में शामिल हुए सयाजी शिंदे

Fri, 11 Oct 2024 09:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होगा। लेकिन उससे पहले तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से तमाम दावे किए जा रहे है। इस कड़ी में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के कैबिनेट बैठक से जल्द निकलने की खबर ने खूब तूल पकड़ा है। हालांकि अब उन्होंने खुद सामने आकर इस मामले पर सफाई दी है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अजित पवार, अभिनेता सयाजी शिंदे - फोटो : X / @AjitPawarSpeaks
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के हाल ही में आयोजित राज्य के कैबिनेट बैठक से जल्द निकलने की खबर ने राज्य सियासी वार-पलटवार और तेज कर दिया है। दरअसल इस घटना के बाद से कयास लगाए जा रहे थे राज्य की महायुति गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं है। हालांकि उन्होंने इस मामले में खुद सामने आकर सफाई दी है।
विज्ञापन


एक निर्धारित कार्यक्रम में होना था शामिल- पवार
इस मामले में सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए डिप्टी सीएम अजित पवार कहा कि भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन महायुति में सब कुछ ठीक है। उन्होंने बताया कि मुझे मराठवाड़ा क्षेत्र के अहमदपुर में एक निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जल्दी निकलना पड़ा। उन्होंने कहा, कल लिए गए सभी मंत्रिमंडलीय निर्णयों को मेरी मंजूरी है। गुरुवार को मुंबई में मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक से अजित पवार से जल्दी चले जाने से सभी चौंक गए, खासकर इसलिए क्योंकि उनकी अनुपस्थिति में कई वित्तीय रूप से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उनके जाने के बाद ढाई घंटे तक चली बैठक में 38 निर्णय लिए गए, जिनमें से कई बड़े वित्तीय निहितार्थ वाले थे।

'किसी भी विवाद की सभी अटकलें निराधार'
मामले में अजित पवार ने कहा, सब कुछ ठीक है और राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किसी भी विवाद के बारे में अटकलें निराधार हैं। विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार की तरफ से घोषित लोकलुभावन योजनाओं पर उनके नेतृत्व वाले वित्त विभाग की तरफ से नकारात्मक टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल किसी भी विभाग की आपत्तियों को खारिज कर सकता है।
विज्ञापन


अभिनेता सयाजी शिंदे एनसीपी में शामिल 
इधर दिग्गज अभिनेता सयाजी शिंदे शुक्रवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले अजीत पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुके शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राज्य एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

महाराष्ट्र चुनाव में NCP के स्टार प्रचारक होंगे सयाजी शिंदे
इस मौके पर अजित पवार ने कहा कि अभिनेता अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। उन्होंने कहा, सयाजी शिंदे को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर सयाजी शिंदे ने कहा कि उन्होंने कई फिल्मों में राजनेता की भूमिका निभाई है। अभिनेता ने कहा, मैं अजीत पवार की कार्यशैली से प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि वनरोपण के अपने पसंदीदा मुद्दे पर काम करते समय उन्होंने अजित पवार से बातचीत की। उन्होंने कहा, अधिक प्रभावी ढंग से काम करने के लिए मुझे सिस्टम का हिस्सा बनने की जरूरत है। पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में जन्मे शिंदे ने मराठी थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें