फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय कुमार भल्ला बने देश के नए गृह सचिव

Thu, 22 Aug 2019 02:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजय कुमार भल्ला - फोटो : Twitter
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में काम कर रहे अजय कुमार भल्ला को गुरुवार को देश का नया गृह सचिव नियुक्त किया गया। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट नियुक्ति समिति ने नए गृह सचिव के रूप में भल्ला की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी। वह राजीव गौबा की जगह लेंगे जिन्हें बुधवार को नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था।

भल्ला 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। 24 जुलाई को गृह मंत्रालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले वह केंद्रीय ऊर्जा सचिव थे।गृह सचिव के रूप में अगस्त 2021 तक उनका दो साल का कार्यकाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें