फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरसेल मैक्सिस केस: कार्ति चिदंबरम ने CBI के सामने पेश होने से किया इनकार

Thu, 14 Sep 2017 09:27 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम - फोटो : reuters
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम ने एयरसेल मैक्सिस मामले में सीबीआई के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। सीबीआई ने 2006 में एयरसेल मैक्सिस में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को हरी झंडी दिए जाने के मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन


एयरसेल मैक्सिस को एफडीआई की स्वीकृति दिए जाने के दौरान कार्ति के पिता पी. चिदंबरम वित्त मंत्री थे। कार्ति के वकील ने कहा कि वह सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। कार्ति ने अपने वकील के जरिये दलील दी है कि विशेष अदालत ने इस मामले में सभी आरोपियों को छोड़ दिया है। इस संबंध में सारी प्रक्रियाएं भी खत्म कर दी गई हैं। 

पढ़ें- CBI ने SC को दी जानकारी, कार्ति चिदंबरम की विदेश में हैं 25 प्रॉपर्टीज    

लिहाजा सीबीआई को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाने का कोई अधिकार नहीं है।मारीशस स्थित ग्लोबल कम्यूनिकेशन सर्विसेज ने एयरसेल में 80 करोड़ डॉलर के निवेश की अनुमति मांगी थी। यह कंपनी मैक्सिस की सब्सिडियरी कंपनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें