फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, चेन्नई में ओपनर के खेलने पर संदेह  

Thu, 14 Sep 2017 08:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर
विज्ञापन
भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। गुरुवार को टीम के ओपनर एरॉन फिंच की मांसपेशियों में प्रैक्टिस के दौरान खिंचाव आ गया। इसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए और दोबारा नहीं लौटे। इस बात की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट ने की है। सीरीज का पहला वनडे 17 सितंबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

 
यदि चोट के कारण फिंच पहले वनडे में नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह हिल्टन कार्टराइट या ट्रेविस हेड डेविड वार्नर के साथ कंगारू पारी की शुरुआत करेंगे। फिंच को चेन्नई में 12 सितंबर को बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ खेले गए मैच में भी चोट के कारण खेलने नहीं उतरे। फिंच को ये चोट छह सप्ताह पहले इंग्लैंड में सरे की ओर से खेलते वक्त लगी थी। 

अभ्यास मैच में ऑलराउंडर कार्टराइट ने अभ्यास मैच में पारी की शुरुआत की थी लेकिन वो अपनी दूसरी ही गेंद पर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कोच डेविड सकर ये पहले ही संकेत दे चुके हैं कि हेड चार नंबर पर बल्लेबाजी करने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। लेकिन हेड ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें मौका मिले तो पारी की शुरुआत करने में खुशी होगी। इसके बाद वो दोबारा चार नंबर पर बल्लेबाजी करने लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें