ऑल इंडिया रेडियो ने अपनी सोशल मीडिया टीम को गहन परीक्षण देने का फैसला किया है। दरअसल, ये फैसला चार देशों की यात्रा पर गए पीएम मोदी से बर्लिन में मिली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के ट्ववीटर पर फोटो को ट्रॉल करने को लेकर लिया गया है। पीएमओ समेत एआईआर के 1.65 मिलियन फोलोवार्स ने इस फोटो को ट्रॉल किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों अपनी फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन के लिए बर्लिन पहुंची हुई थी। ऐसे में जैसे ही प्रियंका चोपड़ा को देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला वह उनके मिलने पहुंच गईं। बता दें कि इस मुलाकात के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने फ्रॉक टॉप पहना हुआ था जिसे फोटो को लेकर भारी संख्या में ट्रॉल किया गया।
दरअसल, ब्रॉ़डकास्टर की अस्वीकृति के चलते सोशल मीडिया टीम ने इस फोटो को ट्रॉल कर डाला। जिसे अधिकारी अनजाने में हुई गलती बता रह हैं। बता दें कि इससे पहले भी शराब कारोबारी विजय माल्या को लेकर भी सोशल मीडिया टीम की गलती सामने आई थी जिसमें इन्होंने सीबीआई को माल्या प्रत्यर्पण मामले में पंगु करार कर वाला ट्वीट किया था।