एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने गुरुवार को एकीकृत रक्षा स्टाफ (सीआईएससी) के प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। जिसे एकीकृत रक्षा स्टाफ के मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण पद माना जाता है। आशुतोष दीक्षित के पास 20 से अधिक प्रकार के विमानों को 3,300 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। वह एक कुशल लड़ाकू पायलट हैं। वे लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू का स्थान लेंगे, जो बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। पदभार ग्रहण करने से पहले, एयर मार्शल दीक्षित ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़े: EC: मतदाता सूची को सटीक और वोटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी, बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग की कवायद
20 से अधिक तरह के विमान उड़ाने का है अनुभव
एयर मार्शल दीक्षित एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक और प्रायोगिक परीक्षण पायलट हैं। उनके पास मिराज-2000, मिग-21 और जगुआर सहित 20 से अधिक प्रकार के विमानों को उड़ाने का अनुभव है।एयर मार्शल दीक्षित ने दक्षिणी सेक्टर के एक प्रमुख फाइटर ट्रेनिंग बेस की कमान भी संभाली, जहां उनके नेतृत्व में उस बेस को कमान का सर्वश्रेष्ठ बेस घोषित किया गया।
बेंगलुरु स्थित एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम्स टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट में एक परीक्षण पायलट और बाद में फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में, वे कई स्वदेशी उन्नयन और विकास कार्यक्रमों में शामिल रहे, जिनमें जगुआर और मिग-27 के एवियोनिक्स अपग्रेड शामिल हैं।
एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को भारतीय वायु सेना के ट्रेनिंग कमांड का नेतृत्व संभाला। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने मुख्यालय में एक गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।