फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: दिल्ली हवाई अड्डे पर एअर इंडिया का विमान क्षतिग्रस्त, इंजन में फंसा सामना; बाल-बाल टला हादसा

Thu, 15 Jan 2026 05:48 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईरान का एयरस्पेस बंद था तो न्यूयॉर्क जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट वापस दिल्ली आ गई।दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद जब विमान टैक्सी कर रहा था, तब कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते विमान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। आइए जानते है विमान क्यों क्षतिग्रस्त हुआ?

विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह एअर इंडिया के एक एयरबस ए350 विमान का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। एयरलाइन के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब विमान टैक्सी (टेक-ऑफ या लैंडिंग के बाद रनवे पर चल रहा था) कर रहा था और घना कोहरा था। इसी दौरान विमान ने एक बैगेज कंटेनर को अपने इंजन में खींच लिया, जिससे इंजन को नुकसान पहुंचा। बता दें कि एअर इंडिया की ये फ्लाइट दिल्ली से न्यूयॉर्क (जेएफके) जा रही थी। फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा क्योंकि ईरानी हवाई क्षेत्र अचानक बंद हो गया था।

विज्ञापन


हादसे के बाद जहां ओर यात्रियों और आम लोगों में थोड़ी अफरातफरी मची, वहीं एअर इंडिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। समय रहते एयरलाइन ने विमान को तुरंत सुरक्षित पार्किंग एरिया में खड़ा किया। यह भी बताया गया है कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई। इसके साथ ही विमान को पूरी तरह जांच और जरूरी मरम्मत के लिए ग्राउंड कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- क्या हुआ हवा में?: सिंगापुर जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की अचनाक वापसी, उड़ान के एक घंटे बाद दिल्ली लौटा विमान
विज्ञापन


यात्रियों के लिए क्या कर रहा एयरलाइन?
दूसरी ओर एअर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों के लिए भी कदम उठाए। एयरलाइन ने कहा कि उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट्स और रिफंड की सुविधा दी जा रही है। इस दौरान एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें:- Amit Shah: 'सनातन धर्म की ध्वजा बुलंद किया'; अमित शाह ने लॉन्च की आदिशंकराचार्य की गुजराती ग्रंथावली

डीजीसीए की जांच में कौन सी बातें आई सामने?
वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इंजन में यह विदेशी वस्तु कैसे फंस गई। एअर इंडिया ने चेतावनी दी है कि कुछ A350 रूट्स पर फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें