एयर इंडिया ने अपने एक वरिष्ठ कमांडर के खिलाफ कार्रवाई की है क्योंकि उसने ट्रेनी पायलट्स को कथित तौर पर कुल्हाड़ी से मारने की धमकी थी। एयरलाइन को दो ट्रेनी पायलट्स से शिकायत मिली थी। एक ने शिकायत करते हुए बताया था कि ट्रेनर ने फ्लाइट के अंदर रखी हुए कुल्हाड़ी को निकला और उसे डराया। दूसरे ट्रेनी पायलट ने भी उसे ट्रेनर द्वारा कुल्हाड़ी से मारने की धमकी देने की शिकायत एयरलाइन से की।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा- इंस्ट्रक्टर इस तरह के व्यवहार को एयरबस के अंदर नहीं अपना सकता है। अगले नोटिस आने तक 28 फरवरी 2018 से उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्हें जांच पूरी होने तक बाहर निकाल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार- एयर इंडिया को ट्रेनी पायलट से 26 जनवरी 2018 को मिली थी। अपनी शिकायत में पायलट ने कहा था कि इंस्ट्रक्टर का व्यवहार काफी अशिष्ट था और उसने मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ान भरने के बाद उसके सिर में एक बार मारा था। घटना उनके साथ एयरबस ए-320 में घटित हुई थी जब वह 5,000 फीट की ऊंचाई पर थे।
दूसरे ट्रेनी ने उसी इंस्ट्रक्टर के बारे में शिकायत करते हुए कहा कि उसने सेंट्रल पैनल में कुल्हाड़ी रखकर उसे डराया-धमकाया। ट्रेनी ने बताया कि इंस्ट्रक्टर का बुरा बर्ताव जैसे कि गाली-गलौच और धमकी देने का सिलसिला पिछले साल अगस्त 2017 में शुरू हुआ था। एक अधिकारी ने बताया- दो ट्रेनी ने जब एक ही इंस्ट्रक्टर के बारे में शिकायत की तो एयर इंडिया ने उसे काम से बाहर कर दिया क्योंकि उसका व्यवहार फ्लाइट सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। एयरलाइन की उड़ान सुरक्षा विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुए ट्रेनिंग विभाग से उस इंस्ट्रक्टर की सेवाएं तुरंत प्रभाव से लेनी बंद कर दी और शिकायत के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए।