फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

C-17 Globemaster: लेह में रनवे पर फंस गया वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर; सभी उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Tue, 16 May 2023 09:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

C-17 Globemaster: लेह एयरपोर्ट ने ट्वीट में कहा, ''कुछ परिहार्य परिस्थितियों के कारण आज आईएक्सएल से लगभग सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। संबंधित एजेंसियां उपरोक्त परिस्थिति को सुधारने और कल तक उड़ानों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चालू करने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे।"
विज्ञापन
लेह एयरपोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना के एक परिवहन विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह लेह के एकमात्र रनवे पर फंस गया है। इसके कारण लेह हवाई अड्डे से आने-जाने वाली लगभग सभी उड़ानें आज रद्द कर दी गईं हैं। वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि सी-17 ग्लोबमास्टर सर्विस से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहा है। कुशोक बकुला रिमपोची हवाई अड्डे पर अवरुद्ध रनवे के कारण दिन की सभी उड़ानों और लैंडिंग को रोक दिया गया है। जिसके कारण लेह की सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन


लेह एयरपोर्ट ने ट्वीट में कहा, ''कुछ परिहार्य परिस्थितियों के कारण आज आईएक्सएल से लगभग सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। संबंधित एजेंसियां उपरोक्त परिस्थिति को सुधारने और कल तक उड़ानों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चालू करने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे।"

कई यात्रियों ने ट्विटर पर शिकायत की कि कल कोई उड़ान उपलब्ध नहीं है। एक यात्री ने ट्वीट किया, "चंडीगढ़ से लेह जाने वाली मेरी उड़ान रनवे पर वायुसेना की तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। हवाई अड्डे पर, मुझे बताया गया कि मुझे कल एक अतिरिक्त उड़ान उपलब्ध करायी जाएगी। अब कस्टमर केयर कह रहा है कि 23 मई तक कोई उड़ान उपलब्ध नहीं है।"
विज्ञापन


एक अन्य यूजर ने शिकायत की है कि उसकी उड़ान रद्द कर दी गई और उसे कोई रिफंड नहीं मिला। एक यात्री की ओर से साझा की गई एक तस्वीर में लेह के लिए उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर फंसे हुए यात्रियों को दिखाया गया है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर फंसे यात्री ने कहा इंडिगो ने लेह के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ना हमें कल ले जाने के लिए तैयार और ना ही उसकी भरपाई करने के लिए। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइनों ने यात्रियों की इन परेशानियों के समाधान के लिए ट्विटर पर अपने यात्रियों से संपर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें