साल 2017 में कोई यात्री जेट क्रैश नहीं हुआ। यात्री उड़ानों के इतिहास में यह सबसे सुरक्षित वर्ष रहा।
2016- 6 विमान हादसा
25 दिसंबर को क रूसी सैन्य टीयू -154 जेट विमान काला सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में चालक दल के सभी सदस्यों के साथ कुल 92 यात्री मारे गए। यह विमान सीरिया में रूसी सैनिकों के लिए एक संगीत कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे कलाकारों के साथ पत्रकारों को ले जा रहा था।
7 दिसंबर को चित्रल से इस्लामाबाद जा रहा पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट पीके-661 उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान विमान में सवार सभी 48 लोग मारे गए। इस विमान में पहले भी तकनीकी खराबी आ चुकी थी।
28 नवंबर को ब्राजील के क्लब चैपेकोन्स की फुटबॉल टीम को ले जा रहा विमान ईंधन के खत्म होने के कारण कोलंबिया के मेडेलिन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 71 लोग मारे गए जिसमें, अधिकांश खिलाड़ी और प्रबंधन के लोग शामिल थे। छह बचे लोगों में तीन खिलाड़ी थे, जबकि नौ ने यात्रा नहीं की।
19 मई को फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने बताया कि पेरिस और काहिरा के बीच लापता हुई मिस्र की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 66 लोग सवार थे। इसमें सवार सभी लोगों की मृत्यु हो गई थी।
19 मार्च को रूस के रोस्तोव-ऑन-डॉन में एक फ्लॉय दुबई बोइंग 737-800 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार सभी 62 लोग मारे गए।
31 अक्टूबर को रूसी एयरलाइन कोगालिमिया द्वारा संचालित एयरबस A321 शर्म अल-शेख से उड़ान भरने के 22 मिनट बाद सेंट्रल सिनाई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार सभी 224 लोग मारे गए। इस्लामिक स्टेट समूह ने बाद में कहा कि उसने सीरिया में रूसी हस्तक्षेप के जवाब में इस विमान को मार गिराया।
30 जून इंडोनेशियाई सैन्य परिवहन विमान हरक्यूलिस सी -130 मेडन के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने बाद में बताया कि इस दुर्घटना में बाहरी 19 लोगों के साथ विमान में सवार सभी 122 लोगों की मौत हो गई।
24 मार्च को जर्मनविंग्स एयरबस ए 320 विमान बार्सिलोना से डसेलडोर्फ की उड़ान भरने के कुछ देर बाद डिग्ने के पास फ्रांसीसी आल्प्स में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें विमान में सवार सभी 148 लोग मारे गए थे।
28 दिसंबर को इंडोनेशिया में सुराबाया से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाला एयरएशिया का प्लेन QZ8501 जावा समुद्र में लापता हो गया। पायलट ने खराब मौसम हवाला देकर प्लेन के वापस लौटने की परमिशन भी मांगी थी। विमान में 162 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।
24 जुलाई को बुर्किना फासो के सीमा के पास खराब मौसम के कारण एयर अल्जी एएच 5017 गायब हो गई थी। मैकडॉनेल डगलस एमडी -83 प्लेन स्पेन के स्विफ्ट एयर द्वारा संचालित किया जा रहा था। यह प्लेन औगाडौगू से अल्जीयर्स तक 116 यात्रियों को लेकर जा रहा था जिसमें 51 फ्रेंच नागरिक थे। माना जाता है कि ये सभी मारे गए।
23 जुलाई को ताइवान का एटीआर -72 विमान एक छोटी उड़ान के दौरान तूफानी समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। ट्रांसएशिया एयरवेज के फ्लाइट संख्या GE222 विमान पेंगु के द्वीप पर 54 यात्रियों और चार चालक दल को लेकर जा रहा था। इसमें 46 लोगों की जान बच गई थी।
17 जुलाई को मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच 17 पूर्वी यूक्रेन के ग्राबोवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार सभी 298 लोग मारे गए। इसमें से 193 डच थे। कहा जाता है कि रूस समर्थित विद्रोहियों ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का उपयोग करके इस विमान को मार गिराया था। जबकि, उन्होंने इन आरोपों को नकार दिया था।
8 मार्च को कुआलालंपुर से बीजिंग की उड़ान के दौरान मलेशिया एयरलाइंस MH370 विमान लापता हो गया। इसमें 227 यात्री सवार थे। इस विमान के खोज के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन विमानन इतिहास की सबसे बड़ी और महंगी खोज में शामिल है। इतने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाने के बावजूद दक्षिण हिंद महासागर में जुलाई 2015 तक कुछ भी नहीं पाया गया था। बाद में इसमें एक विमान के पंख वाले हिस्से को रियूनियन द्वीप के पास पाया गया था। फ्रांसीसी अधिकारियों ने मलबे की पुष्टि MH370 से की थी।
11 फरवरी को अल्जीरिया का एक सैन्य परिवहन विमान हरक्यूलिस सी -130 उत्तर-पूर्वी अल्जीरिया के पहाड़ी हिस्से में दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान 78 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स में कहा गया कि इस विमान में सैन्यकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों और चालक दल की मौत हो गई जबकि, एक व्यक्ति बचा।