नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी
2016
-चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए।
-भारतीय जनता पार्टी का तीन राज्यों में लचर प्रदर्शन रहा।
-पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा।
-पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सत्ता में आईं।
-केरल में माकपा नीत एलडीएफ सत्ता में फिर से आई।
-हालांकि, पहली बार केरल में भाजपा का खाता भी इसी साल खुला।
-तमिलनाडु में 32 साल का राजनीतिक इतिहास बदला और अन्ना द्रमुक सत्ता में आई।
-असम में एंटी-कांग्रेस इंकम्बेंसी के चलते भारतीय जनता पार्टी सत्ता में पहुंची।
-सूबे में 15 सालों से सत्ता में बैठे तरुण गोगई की कुर्सी चली गई।
-विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से यूपी की सत्ता में आई।
-सूबे की 403 सीटों में से 312 पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया।
-भाजपा को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने का फायदा मिला।
-भाजपा ने इसी साल उत्तराखंड में हुए लोकसभा चुनाव भी जीते।
-गोवा में कांग्रेस से कम सीटें जीतने के बावजूद भी भाजपा ने सरकार बनाई।
-पंजाब में कांग्रेस ने भाजपा से मुकाबला किया और सूबे में बहुमत से सरकार बनाई।
-117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं।
-भारतीय जनता पार्टी के खाते में सूबे की तीन ही सीटें आईं।
-गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी।
-कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीतीं। सरकार भाजपा की बनी।
इसे भी पढ़ें-आठ राज्यों में भाजपा बनाम कांग्रेस, पांच में एनडीए बनाम यूपीए जबकि नौ राज्यों में त्रिकोणीय मुकाबला
2018
-कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अपने दम पर 104 सीटें जीतीं।
-कांग्रेस के खाते में सूबे की 224 विधानसभा सीटों में से 80 सीटें आईं।
-जनता दल (सेक्युलर) के खाते में 38 सीटें आईं। कांग्रेस और जेडी(एस) ने सरकार बनाई।
-इसी साल भारतीय जनता पार्टी को तीन हिंदी प्रदेशों में करारा झटका लगा।
-राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की लुटिया डूब गई।
-भारतीय जनता पार्टी का राज्यों में फैलाव को झटका लगा और 18 राज्यों में से भाजपा 15 में सिमट गई।
2019
2019 में यह तय होगा कि देश की सत्ता किस पार्टी के हाथों में जाती है। कौन-सी पार्टी केंद्र में सरकार बनाती है। समीकरण भी अलग हैं और पार्टियों के गठबंधन के साथी भी अलग। यूपी में जहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी गठबंधन में हैं, वहीं महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन में है। कई राज्यों में चुनाव के बाद गठबंधन होगा। बिहार में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू एक बार फिर एनडीए में शामिल है। वहीं, एनडीए के विरोध में कांग्रेस, राजद, हम, रालोसपा और अन्य पार्टियां शामिल है।तमिलनाडु में भाजपा को एआईएडीएमके का साथ मिला है। इधर, एनडीए के विरोध में कांग्रेस ने डीएमके संग गठबंधन बनाया है। कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर(जेडीएस) का गठबंधन है। वहीं दूसरी ओर बीएस येदियुरप्पा की कर्नाटक जनता पार्टी का भाजपा में विलय हो चुका है।