फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एआईएमआईएम सांसद ने मंत्री सुभाष देसाई को काले झंडे दिखाए, खेल विश्वविद्यालय को औरंगाबाद से पुणे स्थानांतरित करने से नाराज थे

Sun, 15 Aug 2021 03:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

आंदोलन के दौरान सांसद इम्तियाज जलील ने एक टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर 'हमारा खेल विश्वविद्यालय लौटाओ' लिखा हुआ था। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यहां आएंगे, तो लोगों के गुस्से को जताने के लिए वे इसी तरह का विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देसाई को काले झंडे दिखाए। मामला औरंगाबाद में उस वक्त का है, जब देसाई यहां एक स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। एआईएमआईएम औरंगाबाद की जगह पुणे में खेल विश्वविद्यालय खोलने के राज्य सरकार के फैसले से नाराज थे। 
विज्ञापन


आंदोलन के दौरान सांसद जलील ने एक टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर 'हमारा खेल विश्वविद्यालय लौटाओ' लिखा हुआ था। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शहर का दौरा करेंगे, तो महाराष्ट्र के लोगों के गुस्से को जताने के लिए वे इसी तरह का विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर में बदलने की शिवसेना की मांग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव के दौरान शहर आते हैं और इसका नाम बदलने की बात करते हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद ने पूछा कि इन लोगों ने अब तक इलाके को क्या दिया है? उन्होंने सवाल किया कि किसके इशारे पर प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को मराठवाड़ा जैसे पिछड़े इलाके से पुणे स्थानांतरित किया गया। यह जानते हुए भी कि यहां के लोगों और खिलाड़यों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें