फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात में भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला, बताया मामा-भांजे की जोड़ी

Mon, 08 Feb 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को गुजरात में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ गठबंधन कर निकाय चुनाव में उतरने वाले ओवैसी ने गुजरात की जनता से तीसरे विकल्प को मौका देने की अपील की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'अगर कांग्रेस और अन्य अच्छे होते तो ओवैसी हैदराबाद से यहां नहीं आते। कांग्रेस और भाजपा, ये दोनों मामा-भांजे की पार्टी हैं। कांग्रेस के लोगों में मोदी और आरएसएस का डर है क्योंकि वे भगवान से नहीं डरते हैं, लेकिन केवल अपने जीवन से प्यार करते हैं। वे मौत से डरते हैं। एआईएमआईएम के सदस्य केवल भगवान से डरते हैं, किसी इंसान से नहीं।'


असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नींद हराम कर दी है। किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचे और आज भाजपा के 300 सांसद परेशान हैं। यही काम आपको गुजरात में करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुजरात गांधी का है और गांधी का ही रहेगा। नरेंद्र मोदी और अमित शाह गांधी से बड़े नहीं हो जाएंगे। यह उन लोगों का गुजरात है, जिन्होंने इसे अपनी हिम्मत और मेहनत से आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन


आगे ओवैसी ने कहा कि 'एआईएमआईएम पर राजनीतिक साजिशकर्ता होने का आरोप है। मैं कहता हूं कि अभियुक्त स्वयं षड्यंत्रकारी हैं। ओवैसी ने आगे कहा कि हिंदू नेशनलिज्म का सामना अब संविधान नेशनलिज्म से होगा। हम भारतीय राष्ट्रवाद के साथ, संविधान के साथ हिंदुत्व का सामना करना चाहते हैं।'

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और शाह गुजरात में आए और चले भी गए। जनता ने उन्हें दिल्ली पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जानते हैं कि उनके पास इतनी ताकत है कि जो भी विधानसभा में पहुंचता है वह चुप हो जाता है। ओवैसी ने 'हरकत में बरकत है' का नारा दिया और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के समीप आदिवासियों से जमीन छीन लेने का आरोप लगाया।

आंदोलन कर रहे किसानों का अपने घर पर ओबामा की तरह स्वागत करें मोदी: ओवैसी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री को प्रदर्शनकारी किसानों का अपने घर पर उसी तरह स्वागत करना चाहिए जैसे उन्होंने अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी की थी।

ओवैसी ने कहा, मोदी सरकार नए कृषि कानूनों को निरस्त करें। गुजरात में स्थानीय निकाय के आगामी चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि वह ‘बड़े दिल’ वाले बनें और उन किसानों का दर्द समझें जो कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर पिछले दो महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) गुजरात में अहमदाबाद और भरूच में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

ओवैसी ने कहा, किसानों के साथ जैसा व्यवहार हो रहा है वह गलत है। प्रधानमंत्री को किसानों को अपने निवास पर आमंत्रित करना चाहिए, जैसे उन्होंने (तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति) बराक ओबामा को (2015 में) अपने हाथों से चाय पेश की थी, जो कि सही था क्योंकि वह हमारे मेहमान थे।

ओवैसी ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री किसानों को आमंत्रित करेंगे, उन्हें चाय और बिस्कुट देंगे और उनसे कहेंगे कि (कृषि विपणन) कानूनों को निरस्त किया जा रहा है और यह कि उन्हें खुश होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें