फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMIM: 'मैं मोदीजी से कहता हूं उन्हें 15 सेकंड दे दीजिए', नवनीत राणा के 'पुलिस हटाने' वाले बयान पर भड़के ओवैसी

Thu, 09 May 2024 11:54 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर कोई खुलेआम ऐसा कह रहा है तो ऐसा ही सही। प्रधानमंत्री आपके हैं, आरएसएस आपका है, सब कुछ आपका है। आपको कौन रोक रहा है? हमें बताएं कि हमें कहां आना है।
विज्ञापन
नवनीत राणा के बयान पर भड़के ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी कर एक-दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं। इसी बीच, भाजपा की नेता नवनीत रवि राणा के '15 सेंकड' वाले एक बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। राणा के बयान पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उन्हें 15 सेकंड दे दीजिए, हम भी तो देखें कि क्या करेंगे।

विज्ञापन


दे दीजिए 15 सेकंड
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नवनीत राणा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'मैं मोदी जी से कहता हूं कि उन्हें 15 सेकेंड का समय दीजिए। आप क्या करेंगे? 15 सेकंड की बजाय एक घंटा ले लीजिए। हम भी देखना चाह रहे हैं कि क्या आपके अंदर कोई इंसानियत बची है।'

कौन डर रहा है?
उन्होंने कहा, 'कौन डर रहा है? हम तैयार हैं। अगर कोई खुलेआम ऐसा कह रहा है तो ऐसा ही सही। प्रधानमंत्री आपके हैं, आरएसएस आपका है, सब कुछ आपका है। आपको कौन रोक रहा है? हमें बताएं कि हमें कहां आना है, हम वहां होंगे। जो करना है कर लेना।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Politics: '15 सेकंड के लिए पुलिस हटा देंगे तो क्या कर लेंगे', नवनीत राणा के ओवैसी पर दिए बयान पर भड़की AIMIM

आरएसएस की विचारधारा को हराना है
भाजपा नेता राणा के 'अगर आप एआईएमआईएम और कांग्रेस को वोट देते हैं, तो यह सीधे पाकिस्तान चला जाता है' पर ओवैसी ने कहा कि साल 2014 में नरेंद्र मोदी अचानक अफगानिस्तान से नवाज शरीफ के घर पर उतर गए। बिन बुलाए मेहमान। वह क्या था?  उन्हें लगता है कि भारत में सभी मुसलमान पाकिस्तानी हैं। हमें आरएसएस की विचारधारा को हराना है। वे भारत के बहुलतावाद और विविधता से नफरत करते हैं।'

यह व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट
ओवैसी ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की रिपोर्ट को 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट' बताया। उन्होंने कहा, 'रिपोर्ट मुझे भेजें, फिर मैं जवाब दूंगा। यह किसकी रिपोर्ट है? यह रिपोर्ट किसने बनाई? यह व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट है।'
विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल, भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए नवनीत राणा ने एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई पर जमकर निशाना साधा था। राणा ने बिना नाम लिए कहा था, 'छोटा भाई बोलता है कि 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो फिर हम दिखाते हैं, हम क्या करते हैं तो मैं उनको कहना चाहती हूं कि छोटे भाईसाहब आपको तो 15 मिनट लगेंगे, लेकिन हमें सिर्फ 15 सेंकड लगेंगे। 15 सेकंड के लिए अगर पुलिस को हटाया तो छोटे-बड़े को यह पता भी नहीं चल पाएगा कि वे कहां से आए और कहां गए।' इसका एक वीडियो भी राणा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने इसमें दोनों ओवैसी बंधुओं को भी टैग किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें