फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: गांधी के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ एआईएफसी करेगा प्रदर्शन, संसद तक करेंगे मार्च

Fri, 31 Mar 2023 06:42 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, के राजु और टीएन प्रथापन सहित कई कांग्रेसी नेता और सांसद विरोध मार्च में शामिल होंगे। अध्यक्ष ने कहा कि संसद मार्च के जरिए हम भारत के मछुआरों की ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन
एआईएफसी विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अखिल भारतीय मछुआरा कांग्रेस जंतर-मंतर से संसद भवन तक मार्च करेंगे। मार्च में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हो सकते हैं। सुबह 10 बजे खड़गे संसद मार्च का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन




 

गांधी मछुआरों के हक में बात करते हैं

एआईएफसी अध्यक्ष एस. आर्मस्ट्रांग फर्नान्डो ने कहा कि देश के मछुआरों की समस्याओं का मुद्दा भी हम उठाएंगे। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, के राजु और टीएन प्रथापन सहित कई कांग्रेसी नेता और सांसद विरोध मार्च में शामिल होंगे। अध्यक्ष ने कहा कि संसद मार्च के जरिए हम भारत के मछुआरों की ताकत दिखाएंगे। मोदी सरकार का राहुल गांधी के खिलाफ अलोकतांत्रिक व्यवहार के लिए भी हम प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्ष का कहना है कि राहुल गांधी हमेशा मछुआरों के हक में खड़े होते हैं। राहुल गांधी को जिस तरह डराया जा रहा है, उसका असर गरीब जनता सहित मछुआरों पर भी पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें