लगातार विवादों में घिरे रहने वाले एआईबी (AIB) ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अफ्रीका दौरे को निशाना बनाया है। यह वीडियो एआईबी ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक लगभग 14 लाख लोग देख चुके हैं, जबकि 15 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी स्टेज पर चुपचाप खड़े हैं और अफ्रीका की एक महिला उनके स्वागत में अपनी भाषा में कुछ कह रही है। इस दौरान वह महिला अपने हाथों को अजीब अंदाज में घूमा रही है और मोदी उसे चुपचाप देख रहे हैं।