फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: एआईबी ने अब पीएम मोदी का मजाक उड़ाया

Sun, 10 Jul 2016 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
लगातार विवादों में घिरे रहने वाले एआईबी (AIB) ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अफ्रीका दौरे को निशाना बनाया है। यह वीडियो एआईबी ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक लगभग 14 लाख लोग देख चुके हैं, जबकि 15 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।  
विज्ञापन


वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी स्टेज पर चुपचाप खड़े हैं और अफ्रीका की एक महिला उनके स्वागत में अपनी भाषा में कुछ कह रही है। इस दौरान वह महिला अपने हाथों को अजीब अंदाज में घूमा रही है और मोदी उसे चुपचाप देख रहे हैं। 

 
Trending Videos

यहां देखे पूरा वीडियो

- फोटो : ANI
इस वीडियो के कैप्शन में  लिखा गया है कि जब आपका शराबी दोस्त शराब पीकर आपके सामने अजीबो-गरीब हरकत करे और आप उसे देखकर सोचे की मैं यहां कर क्या रहा हूं।
देखिए वीडियो-

विज्ञापन

सचिन और लता का भी उड़ाया था मजाक

तन्मय भट
पिछले दिनों एआईबी ने सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महान गायिका लता मंगेशकर को एक दूसरे से झगड़ते हुए दिखाया गया था। वीडियो में सचिन और लता से मिलते जुलते चेहरे और उनकी आवाज की नकल उतारते हुए एक दूसरे पर भद्दी टिप्पणी की गई थी। यह वीडियो एआईबी टीम के सदस्य तन्मय भट्ट ने बनाया था।

तन्मय ने न सिर्फ लता मंगेशकर की उम्र पर टिप्पणी की बल्कि एक चर्चित टीवी शो के चरित्र से तुलना करते हुए यहां तक कह दिया कि अब उन्हें मर जाना चाहिए। वीडियो में कई बार बातचीत के दौरान फूहड़ शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया था। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई। इस मामले में तन्मय भट्ट के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें