फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके नगर उपचुनाव हारने पर AIADMK में हड़कंप, दिनाकरन समर्थक 6 नेताओं पर की कार्रवाई

Tue, 26 Dec 2017 05:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक ने सोमवार को टीटीवी दिनाकरन के छह वफादार नेताओं को पार्टी पदों से हटा दिया। आरके नगर उपचुनाव में टीटीवी दिनाकरन के जीतने के बाद पार्टी ने ये कदम उठाया है। 
विज्ञापन


एआईएडीएमके ने चेन्नई के आरके नगर उपचुनाव में अन्नाद्रमुक से निकाले गए और निर्दलीय चुनाव लड़नेवाले टीटीवी दिनाकरन की जीत के ठीक एक दिन बाद उनके छह विश्वासपात्र नेताओं को पार्टी पदों से हटा दिया है।

पी वेत्रिवेल, थंगा तमिल सेल्वन, रंगास्वामी, मुथथैया, वीपी कलइराजन, एनजी पार्थिबन को हटाने का फैसला उच्च स्तरीय समिति की बैठक में लिया गया था, जो उप-चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा के लिए सोमवार को बुलाई गई थी। 
विज्ञापन

  #FLASH S. Vetrivel, Thanga Tamil Selvan, Rangaswamy, Muththaiya, V.P. Kalairajan, Sholinghur Parthiban removed from party positions in AIADMK; decision taken in a high level committee meeting to discuss party's performance in #RKNagarByPoll — ANI (@ANI) December 25, 2017

दिनाकरन पिछले 13 सालों के दौरान किसी उप-चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को हराने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। दिनाकरन के 89,013 मतों के मुकाबले अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार ई. मधुसूदन 48,306 मतों के साथ चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे। 

हटाए गए छह नेताओं में से एक पी वेत्रिवेल के खिलाफ उप-चुनाव से एक दिन पहले 20 दिसंबर को दिवंगत सीएम जयललिता का वीडियो जारी करने के मामले में चेन्नई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके में हाशिए में पड़े टीटीवी दिनाकरन गुट ने इस वीडियो को जारी किया था, जिसमें जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं। 

तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने अन्नाद्रमुक मुख्यालय में कहा कि, 'टीटीवी दिनाकरन जो भी कहते हैं वो झूठ होता है। उन्होंने खुद हमसे कहा है कि वो बहुत बड़े 420 हैं।' 
  "Whatever TTV Dhinakaran says are nothing but lies. He himself told us that he is a big 420," says Tamil Nadu Deputy Chief Minister O Panneerselvam at AIADMK HQ in #Chennai (File pic) pic.twitter.com/4HPD2yiLnu — ANI (@ANI) December 25, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें