फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Tragedy: अब तक DNA जांच से 208 पीड़ितों की हुई पहचान, 170 शव परिजनों को सौंपे गए; 35 विदेशी शामिल

Wed, 18 Jun 2025 11:28 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Air India Tragedy: अहमदाबाद विमान हादसे में डीएनए जांच के जरिए अब तक 208 पीड़ितों की पहचान हुई  है। इसमें 170 शव परिजनों को सौंपे गए हैं, जिसमें 35 विदेशी- चार पुर्तगाली, 30 ब्रिटिश और एक कनाडाई नागरिक का शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विमान हादसे में डीएनए के जरिए 208 शवों की पहचान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे के छह दिन बाद, डीएनए मिलान के जरिए 208 पीड़ितों की पहचान पूरी हो गई। 170 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए इनमें 35 विदेशी नागरिक भी थे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने कहा, बुधवार शाम तक 208 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है और 170 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। इनमें 135 भारतीय, चार पुर्तगाली नागरिक, 30 ब्रिटिश नागरिक और एक कनाडाई शामिल हैं। जिन 135 भारतीयों के शव उनके परिजनों को सौंपे गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Air India: नहीं थम रहा एअर इंडिया की उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला, आज तीन और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट कैंसिल

इलाज के दौरान तीन मरीजों की मौत
डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि दुर्घटना के बाद 71 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से सिर्फ सात का ही सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 12 अन्य मरीज अहमदाबाद और दाहोद के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। यहां (सिविल अस्पताल) इलाज के दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई। डॉ. जोशी ने कहा कि शवों के डीएनए नमूनों से मिलान की प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Air India Tragedy: हादसे के बाद बचावकर्मी ने मलबे से निकाले 70 तोला सोने के आभूषण, 50 हजार कैश; पुलिस को सौंपा

अहमदाबाद विमान हादसे में 270 से ज्यादा मौतें
12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया की विमान संख्या एआई 171 हादसे का शिकार हो गई थी। इस दौरान विमान में कुल 242 लोग (230 यात्री, 10 क्रू और दो पायलट) सवार थे। विमान हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, इसमें विमान में सवार 241 और घटना वाली जगह पर मौजूद करीब 29 अन्य लोगों की मौत हुई है। जबकि विमान में सवार एक शख्स चमत्कारिक रूप से बच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें