विदेशी जर्नल को कैसे पहले ही लगी खबर?
एसोसिएशन ने रिपोर्ट लीक होने के दावे भी किए। बयान में कहा गया कि वॉल स्ट्रीट जर्नल में 10 जुलाई के एक लेख में ईंधन नियंत्रण स्विच में गड़बड़ी का जिक्र था। ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी संवेदनशील जांच की जानकारी अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कैसे लीक हो गई।
सर्विसेबिलिटी बुलेटिन का जिक्र
एसोसिएशन ने कहा कि रिपोर्ट में ईंधन नियंत्रण स्विच गेट्स से संबंधित एक सर्विसेबिलिटी बुलेटिन का जिक्र है, जो संभावित उपकरण खराबी का संकेत देता है। जब तक बुलेटिन मौजूद है, एसोसिएशन इस बात पर स्पष्टता चाहता है कि क्या बुलेटिन की सिफारिशों को उड़ान से पहले लागू किया गया था।
एअर इंडिया विमान हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पायलट के दोषी होने की धारणा
एसोसिएशन ने कहा ने कहा कि जांच का लहजा और दिशा पायलट की गलती की ओर झुकाव का संकेत देती है। हम इस धारणा को साफ तौर पर खारिज करते हैं और निष्पक्ष, तथ्य-आधारित जांच पर जोर देते हैं।
पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल किए जाने की मांग
एसोसिएशन ने कहा कि हम पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जांच प्रक्रिया में कम से कम पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल किए जाने के अपने अनुरोध को दोहराते हैं।
एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट में क्या-क्या दावे किए गए?
- अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (एआई 171) 12 जून को जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगा तो केवल तीन सेकेंड बाद ही ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई। टेकऑफ के बाद दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद होते ही केवल 29 सेकेंड बाद विमान मेघाणीनगर में क्रैश हो गया।
- एएआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ के समय ईंधन सप्लाई बंद होते ही इंजनों की पंखे की गति कम होने लगी थी। 213.4 टन वजन के साथ उड़ा विमान हवाई अड्डे की परिधि की दीवार पार करने से पहले ही नीचे आने लगा। इस समय विमान में 54,200 किलोग्राम फ्यूल था और टेक-ऑफ वजन 2,13,401 किलोग्राम रहा, जो अधिकतम अनुमत वजन 2,18,183 किलोग्राम से कम था।
- रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरक्राफ्ट ने 180 नॉट्स की अधिकतम रफ्तार हासिल की और उसी दौरान दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच रन से कटऑफ में बदल गए। इन दोनों स्विच में सिर्फ 1 सेकंड का अंतर था।
- एएआईबी ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का भी विश्लेषण किया। इसमें एक पायलट दूसरे से पूछता है, "तुमने कटऑफ क्यों किया? जवाब मिलता है, "मैंने नहीं किया।" इससे अंदेशा है कि ये कटऑफ स्वचालित या तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ, जिसे अब गहराई से जांचा जा रहा है।
- रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि पायलटों ने दोनों इंजनों को फिर से शुरू करने की कोशिश की। इंजन-1 दोबारा शुरू होने लगा और उसकी गति रिकवर होने लगी, लेकिन इंजन-2 बार-बार फ्यूल रीइंट्रोड्यूस करने के बावजूद पर्याप्त गति नहीं पकड़ पाया।
ये भी पढ़ें
AAIB Report: उड़ान के तीन सेकेंड बाद बंद हुई ईंधन आपूर्ति, 29 सेकेंड में विमान क्रैश; जांच रिपोर्ट में खुलासा
Ram Mohan Naidu: 'अभी निष्कर्ष पर न पहुंचें...', AAIB की रिपोर्ट पर नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू का बड़ा बयान
संबंधित वीडियो