फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल ने वकील से पूछा था, 'मिसेज गांधी के सवाल पर क्या कहूं'

Sun, 30 Dec 2018 08:29 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिश्चियन मिशेल
विज्ञापन

3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिए मिशेल क्रिश्चियन से जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। जिसमें उससे उन लोगों के नाम उगलवाए जा रहे हैं जिनकी इस डील में अहम भूमिका थी। शनिवार को इस घोटाले में मिसेज गांधी और इटली की महिला के बेटे का नाम जुड़ गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को अदालत से कहा कि बिचौलिए ने चोरी-छिपे अपने वकील को एक चिट भेजी थी जिसमें उसने पूछा था कि मिसेज गांधी के सवालों पर वह क्या कहे।

विज्ञापन


ईडी ने दावा किया कि अगस्ता वेस्टलैंड को भेजे पत्र में मिशेल ने कहा था कि इटली की महिला का बेटा एक बड़ा आदमी 'आर' अगला प्रधानमंत्री बनने वाला है। हालांकि ईडी यह नहीं बता पाई है कि मिशेल ने इन लोगों के नाम किस सिलसिले में लिए और यह दोनों कौन हैं। इन संक्षिप्त नामों को सोनिया और राहुल गांधी से जोड़ा जा रहा है। अदालत ने मिशेल की पुलिस रिमांड को सात दिनों के लिए बढ़ा दिया है। वकील से मिलने के समय का दुरुपयोग होने की बात पता चलने पर उस समय को आधा कर दिया गया है। 

ईडी ने 27 दिसंबर को बताया कि मिशेल ने मिसेज गांधी का जिक्र किया था। मेडिकल जांच के दौरान उसने अपने वकील एल्जो जोसेफ को कागज का एक मुड़ा हुआ टुकड़ा दिया था। जिसे वकील ने फोन के नीचे छुपाकर अपनी जेब में रख लिया था। कागज की जांच करने पर पता चला कि इसमें मिसेज गांधी से जुड़े फॉलोअप सवाल हैं। ईडी के वकील एलडी सिंह ने अदालत को बताया कि मिशेल ने अगस्ता वेस्टलैंड को भेजे पत्र में कहा था कि इटली की महिला का बेटा एक बड़ा आदमी आर अगला प्रधानमंत्री बनने वाला है।
विज्ञापन


मिशेल के दावों पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा आक्रमण करते केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि चोर मचा रहा है शोर। यूपीए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार घोटालों की सरकार रही है। पिछली सरकार ने जल, थल और आकाश, सभी जगह घोटाले किए। वह दौर ऐसा था जब देश को लूटने का काम किया गया। कांग्रेस की बौखलाहट से अब मालूम पड़ा कि चोर इतना शोर क्यों मचा रहा है। यह कहानी चोर मचाए शोर वाली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें