फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामला: ईडी ने बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को गिरफ्तार किया

Sat, 22 Dec 2018 05:53 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले का बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे मामले में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मिशेल को ईडी ने विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष पेश किया और उसे पूछताछ के लिये 15 दिन के लिये हिरासत में देने की मांग की। ईडी ने मिशेल से पूछताछ करने के लिए अदालत से उसकी हिरासत की मांग की थी। इसके बाद अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को क्रिश्चियन मिशेल से अदालत कक्ष के भीतर 15 मिनट तक पूछताछ करने की अनुमति दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


ईडी ने धन शोधन मामले में मिशेल की गिरफ्तारी की इजाजत मांगी थी। उसे यूएई में गिरफ्तार किया गया था और प्रत्यर्पण करके चार दिसंबर को भारत लाया गया था। अगले दिन उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां अदालत ने उसे पांच दिन के लिये सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। उसकी हिरासत अवधि बाद में पांच दिन के लिये बढ़ा दी गई। इसके बाद चार दिन के लिये उसकी हिरासत और बढ़ा दी गई।

अदालत ने मिशेल की जमानत याचिका पर फैसला 19 दिसंबर को सुरक्षित रख लिया था और उसे 28 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मिशेल मामले में शामिल तीन बिचौलियों में से एक है। ईडी और सीबीआई इनकी संलिप्ता के संदर्भ में जांच कर रही है। दो अन्य बिचौलिये गुइदो हाश्खे और कार्लो गेरोसा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें