फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivraj Singh Chouhan: तृणमूल की नीतियों पर बरसे कृषि मंत्री चौहान, कहा- घुसपैठियों को शरण दे रही ममता सरकार

Mon, 02 Mar 2026 05:56 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की आलोचन की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घुसपैठियों को शरण दे रही है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आरोप लगाया कि वह घुसपैठियों को शरण दे रही है।

 

यह भी पढ़ें-  Politics: सीएम ममता ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- SIR के दौरान भाजपा की मदद के लिए काटे गए मतदाताओं के नाम

विज्ञापन


टीएमसी घुसपैठियों को दे रही शरण- चौहान
भाजपा नेता ने टीएमसी पर घुसपैठियों के लिए फर्जी आधार और मतदाता कार्ड तैयार करने और क्षेत्र की जनसांख्यिकी को बदलने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। चौहान ने उत्तर 24 परगना जिले में 'परिवर्तन यात्रा' रैली को संबोधित करते हुए कहा कि "ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए। बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद, महिलाओं के साथ बलात्कार और उत्पीड़न के मामले जारी हैं।" चौहान ने कहा, "टीएमसी घुसपैठियों को शरण देकर इस क्षेत्र की जनसांख्यिकी को बदलने की कोशिश कर रही है।"सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने दावा किया कि टीएमसी सरकार बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है, क्योंकि इससे घुसपैठियों को भारत में प्रवेश करने से रोका जा सकेगा।चौहान ने वादा किया कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो वह उन सभी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।


यह भी पढ़ें- TMC: बंगाल की 84 एससी-एसटी सीटों पर टीएमसी का बड़ा दांव, जानें क्या है 60 दिनों का 'तपशिलीर संगलाप' प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा अध्यक्ष का ने भी साधा निशाना

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया जाएगा। नवीन इस्लामपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा बांग्लादेशियों को युवाओं-माताओं के अधिकार छीनने की इजाजत नहीं देगी। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों की वजह से राज्य के स्थानीय लोगों के हक प्रभावित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें