फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कश्मीर फाइल्स देखने के बाद अमरावती में दो गुटों के बीच टकराव, पुलिस ने 15 युवाओं को किया गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 07:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

महाराष्ट्र के अमरावती में 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद थिएटर से निकला युवाओं का एक समूह 'जय श्री राम' के नारे लगा रहा था, एक अन्य समूह ने उनका विरोध किया तो दोनों गुटों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
The Kashmir Files - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की कहानी पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कमाई के मामले में रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन, इसके साथ ही विवादों के मामले में भी यह फिल्म रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। यहां पर कई विवाद फिल्म पर नहीं उठाए जा रहे हैं बल्कि फिल्म की वजह से उठ रहे हैं।

विज्ञापन


इसी बीच महाराष्ट्र के अमरावती में इस फिल्म को देखने के बाद दो समूहों के बीच विवाद की खबर सामने आई है। यहां के अचलपुर इलाके में फिल्म देखने के बाद थिएटर से निकले कुछ युवा जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। इस पर वहां मौजूद कुछ लोग नाराज हो गए और नौबत मारपीट कर आ पहुंची।

इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और 15 युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, फिल्म देखने के बाद निकला युवाओं का एक जय समूह श्री राम के नारे लगाते हुए लाल पुल पहुंचा था। यहां आजाद नगर के रहने वाले युवाओं का एक और समूह भी यहां पहुंचा और नारे लगाने का कारण पूछा।
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों समूहों के बीच बहस हो गई जो बाद में मारपीट में बदल गई। झगड़े में कुछ युवक घायल भी हुए हैं। मारपीट होते देखकर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने के बाद 15 युवाओं को थाने ले गई। यहां मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें