फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सिम कार्ड सत्यापन में आधार का प्रयोग नहीं कर सकेंगी दूरसंचार कंपनियां

Tue, 06 Nov 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आधार
विज्ञापन

दूरसंचार कंपनियां अब आधार के बायोमेट्रिक के जरिए मोबाइल ग्राहकों का सत्यापन नहीं कर पाएंगी। दूरसंचार विभाग ने सभी कंपनियों को इस प्रक्रिया को बंद करने को 5 नवंबर तक का समय दिया था। कंपनियों ने समय बढ़ाने की मांग की थी जिसे विभाग ने ठुकरा दिया है। अब उन्हें डिजिटल तरीके और विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा बिना बायोमेट्रिक के क्यूआर कोड और इंक्रिप्टेड आधार फाइल से सत्यापन करना होगा।  

विज्ञापन


दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दूरसंचार कंपनियों की ओर से आधार बायोमैट्रिक के प्रयोग से सिम मुहैया कराने की अवधि को 15 दिन बढ़ाने को कहा गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मद्देनजर विभाग इस तिथि को बढ़ाने को राजी नहीं हुआ। विभाग ने कंपनियों को अन्य विकल्पों से ग्राहकों का सत्यापन करने को कहा है। ऐसे में आधार बायोमैट्रिक का प्रयोग दूरसंचार कंपनियां आज के बाद नहीं करेंगी। 

फिलहाल कंपनियां पुराने तरीके से दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड जारी करेगीं। जबकि आने वाले दिनों में डिजिटल तरीके से सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसका ट्रायल सफल रहा है जबकि यूआईडीएआई द्वारा दिए गए विकल्प भी जल्द शुरू किए जाएंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें