रिलायंस को टक्कर देने के लिए अब बीएसएनएल उतर आई है। रिलांयस ने 50 रुपये में 1 जीबी ब्रॉडबैंड डाटा देने का ऐलान किया है तो बीएसएनएल का 249 रुपये में 300 जीबी डाटा देने का इरादा है। यानी 1 रुपये से भी कम में 1 जीबी डाटा।
बीएसएनएल के नए प्लान के तहत उपभोक्ता मात्र 249 रुपये में 300 जीबी डाटा इस्तेमाल कर पाएंगे। बीएसएनएल के बयान के मुताबिक 9 सितंबर को अपना अनलिमिटेड प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान लांच करने जा रही है।
इस प्लान का नाम एक्सपीरिएंस अनलिमिटेड बीबी 249 होगा। 5 सितंबर से रिलायंस जियो लांच होने जा रहा है जिसके तहत 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो सिम इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए कॉल व एसएमएस के साथ डाटा इस्तेमाल फ्री होगा।