फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम विवाद के बाद रामदेव ने की अपील, चीनी सामान का करें बहिष्कार

Sat, 05 Aug 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच बढ़ी तनातनी के बाद लोगों ने खुलकर चीनी सामानों का विरोध करना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर भारत चीन से साथ बढ़े सीमा विवाद को कूटनीतिक तरीके से हल करने की कवायद कर रहा है। वहीं लोगों ने देश में चीनी समानों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में योग गुरु रामदेव ने भी लोगों से चीनी समान के बहिष्कार की अपीप की है। उन्होंने कहा कि चीन सीधे तौर पर पाकिस्तान के आतंकवादियों का खुला समर्थन करता है। 

उन्होंने आगे कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक स्तर पर सभी देशवासी चीन में बने सामानों का बहिष्कार करें। बता दें कि चीन और भारत से बीच डोकलाम सीमा पर विवाद चल रहा है। इसका असर बाजार में भी नजर आने लगा है। बाजार में इस बार चीनी राखियों को बिक्री में भारी गिरावत देखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें