फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कश्मीरी लड़की ने पेश की मिसाल, पत्थरबाजों को सिखा रही फुटबॉल के गुर

Sat, 05 Aug 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में पिछले साल सुरक्षाबलों द्वारा आतंकी कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से ही घाटी में अशांति का माहौल है। आए दिन सुरक्षाबलों के साथ पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं। वहीं 23 साल की कुदसिया अत्लाफ कश्मीर के पत्थरबाजों को फुटबॉल की ट्रेनिंग दे रही हैं। पिछले साल ही कुदसिया ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस में फुटबॉल कोच बनने के लिए एडमिशन लिया था।
विज्ञापन


फुटबॉल के लिए उनके इस जज्बे का ही नतीजा है कि सीएम महबूबा मुफ्ती ने उन्हें अंडर 14 और अंडर 17 टीम का कोच चुना है। यही नहीं स्पोर्ट्स काउंसिल ने कुदासिया की सफलता को देखकर 200 पत्थरबाजों की पहचान कर उन्हें स्थानीय खेल के मैदानों पर फुटबॉल सिखाने का फैसला किया है।

वह 2007 से फुटबॉल खेल रही हैं। हालांकि उन्हें इस बात का मलाल है कि वो सिर्फ जिला स्तर ही खेल रही हैं जबकि हर खिलाड़ी की तरह वह भी भारत के लिए खेलना चाहती हैं।
विज्ञापन


लेकिन अपने इस सपने को अब कुदसिया अपनी फुटबॉल टीम के जरिए पूरा करना चाहती हैं जिन्हें वह कोचिंग दे रही हैं।।

वह बताती हैं कि 'मेरा सपना है कि मैं इन लड़कों को अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व करवाऊं। मैं उन्हें बंदूकों, पत्थरबाजी, ड्रग्स और धूम्रपान से दूर रखना चाहती हूं। देश को गर्व कराने के लिए उनके लिए यह एक उज्ज्वल मौका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें