फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल बलूनी सांसद निधि से हर साल उत्तराखंड के इलाकों में खोलेंगे आईसीयू, बस हादसे के बाद किया फैसला

Tue, 03 Jul 2018 06:19 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनिल बलूनी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़़वाल में रविवार को हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सांसद निधि से हर साल पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रॉमा सेंटर बनाने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में गंभीर रोगियों, घायलों और गर्भवती महिलाओं को उचित उपचार के लिए बड़े अस्पतालों तक पहुंचने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई बार उचित प्राथमिक उपचार न मिलने से अनेक रोगी रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। 

उन्होंने कहा कि पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा-धुमाकोट में हुए बस हादसे से वे काफी दुखी हैं और शोकाकुल हैं। बलूनी ने कहा कि वे अपनी सांसद निधि से हर साल दो से तीन आईसीयू केन्द्रों के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक से बातचीत कर ली है। साथ ही इस वर्ष की राशि स्वास्थ्य विभाग के साथ आकलन के बाद जारी कर दी जाएगी। बलूनी इससे पहले सांसद बनने के बाद अपनी पहली सेलरी को देहरादून के राजकीय अनाथालय को दान कर चुके हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करके उन केन्द्रों का चयन किया जाएगा, जहां आईसीयू की आवश्यकता है। उनके इस फैसले से पहाड़ के हजारों-लाखों लोगों को लाभ होगा, जो इलाज के लिए कोटद्वार, देहरादून, हल्द्वानी के अस्पतालों से लेकर दिल्ली के एम्स या सफदरजंग अस्पताल पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें