फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोसुल की आजादी के बाद मिले 39 लापता इंडियंस, 2014 मेें IS ने किया था किडनैप

Wed, 27 Mar 2019 07:54 PM IST
तिवारी अभिषेक amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
iraq
विज्ञापन

इराक के मोसुल शहर को इस्लामिक संगठन आईएसआईएस से आजादी मिलने के बाद 2014 में किडनैप कर लिए गए भारतीय लापता मजदूर मिलने शुरू हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मोसुल की इस आजादी को भारत सरकार ने भी वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ जीत की शुरूआत कहा है।

विज्ञापन


भारत सरकार मोसुल की आजादी के बाद अपने विभिन्न माध्यमों से अपने भारतीय वर्कर्स की खोज करना शुरू कर दिया है। 2014 में आतंकियों की ओर से किडनैप किए गए इन 39 भारतीयों के बारे इसके पहले तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह इर्बिल पहुंचे हैं। 

मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि मोसुल की आजादी के बाद भारत सरकार ने अपनी ओर से 2014 में लापता हुए इंडियंस की खोज शुरू कर दी है। बागले ने आगे कहा कि इराक में भारतीय राजदूत और इर्बिल उच्चायुक्त को भारतीय नागरिकों की खोज लगाने के लिए कहा गया है।  इस काम में इराक और अन्य जांच एजेंसियों ने भी मदद करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


मामले में सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय 39 भारतीयों को ढूंढने के लिए सभी प्रयास कर रहा है, जो ज्यादातर पंजाब से हैं। जिनको 2014 से मोसुल में बंधक बना लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें