बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार में सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव पर लगे तमाम आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए पक्ष लिया। नीतीश ने लालू पर लग रहे तमाम तरह के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि वो कभी भी आरोप-प्रत्यारोप पर टिपण्णी नहीं करते हैं, बल्कि तथ्यों पर करते हैं।
Aarop aur pratyaarop par hum tippani nahi karte hain,hum tathya par tippani karte hain: Bihar CM on serious allegations on associate leaders pic.twitter.com/pFxTA9RiZC— ANI (@ANI_news) May 27, 2017
पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो मॉरीशस के पीएम के सम्मान में आयोजित लंच में शामिल होने के लिए आए थे, क्योंकि बिहार और मॉरीशस के काफी पुराने रिश्ते हैं। इसलिए इसको ऐसा नहीं समझना चाहिए कि हम पीएम मोदी से मिलने के लिए आए हैं। मोदी से वो गंगा में गाद की सफाई के लिए बात करेंगे, क्योंकि बाढ़ की समस्या काफी गंभीर होने वाली है।
Issue of silt in Ganga is getting serious, there is a danger of flood. I thought I should meet PM on this issue separately: Bihar CM N Kumar pic.twitter.com/EAQck5F8S3— ANI (@ANI_news) May 27, 2017