फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रायन लारा ने बताया, किसके सिर सजेगा चैंपियंस ट्रॉफी का ताज

Sat, 27 May 2017 04:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ब्रायन लारा - फोटो : GETTY
विज्ञापन
वेस्टइंडीज को साल 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाने वाले कैरेबियाई कप्तान ब्रायन लारा ने 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी फेवरेट टीम का खुलासा किया है। हालांकि इस बार वेस्टइंडीज की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रही है।
विज्ञापन


लारा ने कहा, चैंपियंस ट्रॉफी मेरे कप्तानी करियर की सर्वोच्च उपलब्धियों में से एक है। खासकर साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में रोमांचक जीत हासिल करना। लारा ने कहा, मुझे मालूम है कि यह टूर्नामेंट पिछले संस्करणों की तुलना में दिन ब  दिन बड़ा और बेहतर हो रहा है। इसलिए इस बार भी प्रशंसकों के लिए यह एक बेहतरीन टूर्नामेंट साबित होगा। लारा ने कहा, बतौर वेस्टइंडीज का कप्तान और खिलाड़ी मैंने कुछ ही ट्रॉफियां जीती हैं। लेकिन साल 2004 में ओवल के मैदान का वह दृष्य अभी भी याद है। यह मेरे लिए इस टूर्नामेंट के सबसे अविश्वसनीय और यादगार लम्हों में से एक है। 

लारा ने कहा, इन परिस्थितियों में इंग्लैंड मेरी सबसे फेवरेट टीम है। 2016 में टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद आप इंग्लैंड की टीम पर गौर करें तो पाएंगे कि उनकी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड की टीम में पहले इयान बॉथम, एंड्रर्यू फ्लिंटॉफ जैसे खिलाड़ी थे। लेकिन अब देखिए इस टीम पर गौर करें तो पाएंगे कि सभी खिलाड़ी वनडे क्रिकेट ओरिएंटेड हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी अब आईपीएल में खेल रहे हैं। साथ ही गेंद और बल्ले दोनों से अपना योगदान दे रहे हैं। इंग्लैंड बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इंग्लैंड को साल 2013 में फाइनल में भारत के सामने हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें