फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकाल खत्म कर स्वदेश लौटे बासित, कहा- अलविदा भारत, सबकुछ के लिए धन्यवाद

Thu, 03 Aug 2017 02:50 AM IST
एजेंसी नई/ दिल्ली
विज्ञापन
ABDUL BASIT
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बुधवार को विदाई के अवसर पर भारत को धन्यवाद कहा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘अलविदा भारत और सब कुछ के लिए धन्यवाद।’
विज्ञापन


दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि बासित ने देर शाम (बुधवार) दिल्ली से पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। बासित ने 2014 में दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग की कमान संभाली थी।

उन्होंने भारत में पाक उच्चायुक्त के तौर पर चाल साल काम किया। उनके स्थान पर सोहेल महमूद को नियुक्त किया गया है। वह इसी महीने के मध्य में पद संभाल सकते हैं।
विज्ञापन


पाक उच्चायोग के प्रवक्ता ख्वाजा माज ने कहा, ‘मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से उनके दो गुण बहुत काम के हैं। पहला उनका ‘आत्मसंयम’ और दूसरा ‘उनका खुद पर काबू रखना’, वो भी तब जब मीडिया के तीखे सवालों से आप घिरे हों।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें