फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: पहले पिता और अब विधायक बेटी की जान गई; एक साल में दूसरी बार बेसहारा हुई सिकंदराबाद कैंट की जनता

Fri, 23 Feb 2024 11:12 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के सिकंदराबाद छावनी से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बेकाबू कार के डिवाइडर से टकराने की वजह से हुआ।
विज्ञापन
पहले पिता और अब विधायक बेटी की जान गई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की सिकंदराबाद छावनी सीट की जनता को एक बार फिर उसी पीड़ा से गुजरना पड़ा है, जो उन्होंने पिछली बार सहा था। दरअसल, बीते साल फरवरी में यहां से विधायक सयाना का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी और अब एक साल बाद उनकी बेटी लस्या नंदिता की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन


सड़क हादसे में हुई मौत
तेलंगाना के सिकंदराबाद छावनी से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बेकाबू कार के डिवाइडर से टकराने की वजह से हुआ। 33 साल की लस्या सिकंदराबाद कैंट से विधायक थीं। पुलिस के अनुसार बेकाबू कार के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने नंदिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भी विधायक ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पहले पिता और अब बेटी...
बताया जा रहा है कि नंदिता इससे पहले नलगोंडा से हैदराबाद लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। छावनी सीट के पुराने पन्ने को पलटने पर पता चलता है कि यहां के विधायक जी. सयन्ना का पिछले साल 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उसके बाद उनकी बेटी नंदिता ने छावनी क्षेत्र से चुनाव जीता था। अब एक साल बाद ही उनका भी निधन हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- G Sayanna Passes Away: बीआरएस विधायक सयन्ना नहीं रहे, काफी समय से बीमार चल रहे थे

ड्राइवर को भी चोटें आईं
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज तड़के तब हुई जब विधायक सिकंदराबाद से सदाशिवपेट जा रही थीं। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में विधायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए पाटनचेरु एरिया अस्पताल भेज दिया गया है। बाद में उसे चिक्कड़पल्ली स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेड्डी ने शोक व्यक्त किया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नंदिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कहा, 'कैंट विधायक लस्या नंदिता की मौत से मुझे गहरा धक्का लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था। यह बहुत दुखद है कि नंदिता की नहीं रहीं। उसी महीने अचानक उनकी भी मृत्यु हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं। "

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें