पूर्व वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा है कि नोटबंदी के बाद से वायुसेना ने 625 टन नई करेंसी को देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा या। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 8 नवंबर, 2016 को पुराने 500 और 1000 के नोट को बंद करने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
आईआईटी बॉम्बे में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शनिवार को कहा कि जब नोटबंदी लागू हुई थी, तब एयर फोर्स ने करेंसी को आपके पास पहुंचाया था। यदि 20 किलो के थैले में 1 करोड़ नोट आते हैं, तो न जाने हमने कितने करोड़ रुपये को भारत भर में पहुंचाया।