फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के बाद बीजेपी में कलह, स्वामी बोले- जो अपनी सीट न जीते, उन्हें पद देना 'आत्महत्या' करने जैसा

Thu, 15 Mar 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार से पार्टी के अंदर विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं। गोरखपुर और फूलपुर में हुई पार्टी की हार पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बिना नाम लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि जो लोग अपनी सीट भी नहीं जीत पा रहे हैं, ऐसे लोगों को बड़ा पद देना लोकतंत्र में आत्महत्या करने जैसा है। जनता में जो लोग लोकप्रिय हैं, वो किसी पद पर नहीं हैं, इन चीजों में बदलाव होना चाहिए। वहीं आजमगढ़ से सांसद रहे रमाकांत यादव और पटना के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने हार के लिए पार्टी नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। 

रमाकांत ने कहा कि पार्टी की हार दलितों और पिछड़ों को नजरअंदाज करने की वजह से हुई है। पिछड़े और दलितों के साथ जो किया जा रहा है, उसका परिणाम 2019 में दिखाई देगा। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से साफ है कि सीटबेल्ट बांधनी होगी क्योंकि आगे का रास्ता बहुत कठिन है। शत्रुघ्न ने अखिलेश यादव, मायावती और तेजस्वी यादव को बधाई दी।  
विज्ञापन


शत्रुघ्न ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि क्रोध, अहंकार और अतिआत्मविश्वास लोकतांत्रिक राजनीति में सबसे बड़े दुश्मन हैं। यह बात ट्रंप, मित्रों और विपक्षी नेताओं समेत सब पर लागू है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें